Breaking News

कोरबा@अज्ञात वाहन के जोरदार टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत

Share


कोरबा,30 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान रूपेश कुमार शर्मा (23 वर्ष) के रूप में हुई जो दीपका में रहता था। दुर्घटना लक्ष्मण टिपर रोड पर गेवरा खदान जाने वाले मुख्य मार्ग पर हुई। जानकारी के मुताबिक, गेवरा हेलीपैड से कुछ दूर पहले बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक बाइक समेत सड़क पर गिर गया। युवक का सिर सड़क पर जोर से टकराया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंचकर डायल 112 में तैनात आरक्षक विद्यासागर रात्रे और ड्राइवर सूरज रात्रे घायल युवक को लेकर तुरंत विकास नगर स्थित अस्पताल आए, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। कुसमुंडा पुलिस ने रविवार को शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply