नई दिल्ली, 29 अक्टूबर 2022। केद्र सरकार ने घरेलू बाजार मे चीनी के दामो पर नियत्रण बनाए रखने के लिए चीनी के निर्यात पर लगी रोक को सीधे एक साल के लिए और बढ़ा दिया है। इस साल मई मे चीनी के निर्यात पर रोक लगाया गया था, जो 31 अक्टूबर, 2022 तक लागू था। शुक्रवार को आए एक सर्कुलर मे इस सीमा को 31 अक्टूबर, 2023 तक बढ़ा दिया गया है यानी भारत, जोकि दुनिया का सबसे बड़ा चीनी उत्पादक देश बन चुका है, वो अगले एक साल मे कुछ अपवादो को छोड़कर चीनी का निर्यात नही करेगा। सर्कुलर के मुताबिक, यह आदेश 31 अक्टूबर, 2023 या अगले आदेश तक, जो भी पहले आए, तक लागू रहेगा।
निर्यात का यह प्रतिबध कच्ची चीनी, रिफाइड चीनी और सफेद चीनी पर लगाया गया है। 24 मई, 2022 को सबसे पहले यह प्रतिबध लागू किया गया था। मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एड इडस्ट्री की ओर से जारी किए गए इस सर्कुलर मे बताया गया है कि यह प्रतिबध सीएक्सएल और टीआरक्यू कोटा के तहत ईयू और यूएस मे भेजी जा रही चीनी पर लागू नही होगा। इसी महीने सरकार ने कहा था कि भारतीय निर्यातक 31 दिसबर तक टीआरक्यू के तहत अमेरिका को चीनी निर्यात कर सकेगे। निर्यातक अब इस साल दिसबर अत तक अमेरिका को तय मात्रा मे कच्ची चीनी का निर्यात कर सकेगे।
बता दे कि भारत का चीनी निर्यात सितबर मे समाप्त विपणन वर्ष 2021-22 के दौरान 57 प्रतिशत बढ़कर 109.8 लाख टन हो गया है। चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से सितबर तक चलता है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur