Breaking News

अम्बिकापुर@नाबालिग लड़की को भगा कर बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share


अम्बिकापुर,29 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। स्कूल जाने निकली नाबालिग छात्रा को बहला फूसलाकर भगा कर ले जाने व उसके साथ बलात्कार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता स्कूल जाने कह कर घर से निकली थी। जो शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजन ने इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में विजय मेहरा निवासी हंडिया जिला हरदा को गिरफ्तार किया है। यह पीडि़ता को भगा कर अपनी बहन के घर में रखा था और उसके साथ बलात्कार भी किया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिक को बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दी है।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply