Breaking News

अम्बिकापुर@घायल अवस्था में मिले व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

Share


अम्बिकापुर,29 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)।सड़क दुर्घटना में घायल होने पर शुक्रवार की रात को एक व्यकित को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तिलक राम यादव उम्र 54 वर्ष बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खरसुरा का रहने वाला था। वह शुक्रवार की शाम को साइकिल से कहीं गया था। परिजन को जानकारी मिली की कटईपारा व खरसुरा के बीच वह घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा हुआ है। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply