Breaking News

अम्बिकापुर@माला गंूथने के नाम पर सोने का मोहर ठगी करने वाले दो महिला गिरफ्तार

Share


अम्बिकापुर,29 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)।. ठगी के मामले में दरिमा पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इन महिलाओं द्वारा कुछ दिन पूर्व माला, मोहर गूथने के नाम पर एक महिला का सोने का मोहर की जगह नकली मोहर गुथ कर थमा दिया था। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरिता सिंह दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम बरगंवा की रहने वाली है। कुछ दिन पूर्व दो अज्ञात महिलाएं इनके पास आई थी और माला मोहर आदि गूथवाने के लिए बोला। सरिता सिंह इनके बातों में आकर अपना सोने का मोहर गूथने को दिया। गूथने के दौरान दोनों महिलाएं बदल कर नकली मोहर गूथ कर वापस दे दिया। कुछ देर बाद जब सरिता सिंह को जानकारी लगी तो वह इसकी रिपोर्ट दरिमा थाना में दर्ज कराई थी। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी दरिमा प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत देवांगन ने ममता बाई, मानती बाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों माला गूथने के नाम पर ठगी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। दोनों महिलाएं ग्राम केपी गिरी पारा की रहने वाली है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply