नमकीन खिलाने पर उठाकर पटका
राजस्थान, २8 अक्टूबर 2022। राजस्थान मे एक हथिनी गौरी ने अपनी पसदीदा मिठाई मावे की गुजी नही मिलने पर मिठाई दुकानदार को उठाकर पटक दिया. इसके बाद अपनी सूड से उसे सड़क पर घसीटने लगी. बताया जा रहा है कि मिठाई दुकानदार ने उसे मावे की गुजी की जगह नाश्ते मे गर्म और मसालेदार कचौरी खिला दी थी, जिससे वो नाराज हो गई.
बता दे कि बीते 17 सालो से पर्यटक आमेर किला क्षेत्र मे गौरी की सवारी का आनद उठाते है. हर सवारी के दौरान वह प्रसिद्ध मावा की गुजी मिठाई खाती है. तीन साल पहले जब वह बड़ी हुई, तो जगल वालो ने उसे आमेर किले तक की सवारी मे शामिल होने का मौका दिया. इस दौरान भी वह पर्यटको से गुजी खाकर ही उन्हे घुमाती थी. इस घटना को लेकर आमेर किले के अधीक्षक ने बताया कि सोमवार को जब वह उस दुकान पर गई, तो उसके साथ दो हाथी भी थे. दुकानदार ने गलती की और गौरी की जगह उसने बाकी हाथियो को गुजी खिलाई और गौरी को मसालेदार कचौरी परोस दी.
अधिकारी ने कहा, हमेशा शात दिखने वाली गौरी हथिनी ने जैसे ही कचौरी खाई, उसने मिठाई दुकानदार रूपनारायण कूलवाल को उठाकर सड़क पर पटक दिया. हथिनी के इस हमले से कूलवाल की पसली मे चोट लगी है और उसका इलाज चल रहा है. ये वही गौरी हथिनी है, जिसके जन्मदिन पर 2002 मे पूरे अबर से लोग और राजनेता जमा हुए थे. बता दे कि आमेर किला क्षेत्र मे हाथियो का इतिहास 100 साल पुराना है. मगर, यहा गौरी से पहले किसी हाथी के बच्चे का जन्म नही हुआ था.
हालाकि, जब गौरी की मा को उसके मालिक इब्राहिम मसूरी दूसरे राज्य से लाए थे, तो वह गर्भवती थी. उसी महावत परिवार के सदस्य उमरदीन ने बताया कि गौरी का स्वभाव शात है. सब उसे प्यार भी करते है क्योकि उसका जन्म यही हुआ था।
अबर मे हाथी के गुस्से की यह पहली कहानी नही है. 15 साल पहले जब एक पर्यटक जलेब चौक पर एक हाथी की तस्वीर ले रहा था, तो कैमरे की फ्लैश लाइट से चिढ़ने के बाद हाथी क्रोधित हो गया था और उसे कुचल दिया था. उस हादसे मे पर्यटक की मौत हो गई थी.
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur