बिजनौर, २8 अक्टूबर 2022। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के थाना चादपुर के लेपुरी गाव मे एक बुजुर्ग महिला की उसके पुत्र ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है। पुलिस को लेपुरी गाव के एक घर के एक कमरे से बुजुर्ग महिला का शव मिला है। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार पुत्र ने कथित तौर पर शराब को लेकर हुए विवाद के बाद बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान समुन्द्रा देवी (65) के रूप मे हुई है।
पुलिस ने कहा कि आरोपी देवेद्र सैनी (25) पर परिवार ने अपनी मा की हत्या का आरोप लगाते हुए हमारे पास शिकायत दर्ज कराई है। अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। इस सबध मे हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अधिकारी ने बताया कि हत्या गुरुवार रात को हुई थी, लेकिन इसकी सूचना पुलिस को शुक्रवार को दी गई।
आरोपी देवेद्र शराब का आदी है। वह अक्सर अपने परिवार के सदस्यो को गालिया देता था। उसने शराब खरीदने के लिए पैसे की माग की और इसके लिए मा ने उसे डाटा।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम अर्ज ने बताया कि पुलिस ने आरोपी देवेद्र को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ भारतीय दड सहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जबकि शव का पचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला शवगृह भिजवाया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur