अम्बिकापुर 28 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। क्रिकेट मैच के दौरान प्रतिक्षा बस स्टैंड में अवैध सट्टा खेलाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से 6 हजार रुपए नगद, 1 नग मोबाइल व सट्टा-पट्टी का ब्योरा जब्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर प्रतिक्षा बस स्टैंड सहायता केन्द्र प्रभारी अभिषेक पांडेय को मुखबिर से जानकारी मिली की बस स्टैंड परिसर में एक व्यक्ति द्वारा क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खेलाया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तत्काल आरोपी शनि केसारी निवासी नमनाकला अंबिकापुर को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली गई। पुलिस ने उसके कब्जे से सट्टा-पट्टी खेलाने का ब्योरा के अलावा 6 हजार नगद, एक मोबाइल जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। कार्रवाई में विवेक पाण्डेय आरक्षक शाहबाज अंसारी, सीनू फिरदौसी, अतुल सिंह शामिल रहे।
Check Also
बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत
Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur