अम्बिकापुर 28 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। नहाय-खाय के साथ लोकआस्था के महापर्व छठ की शुरुआत हो गई। शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने शुद्धता के साथ भोजन तैयार कर ग्रहण किया। इस दिन से घर में शुद्धता का बहुत ध्यान रखा जाता है, और लहसुन-प्याज का सेवन करना वर्जित रहता है। छठ व्रत एक कठिन तपस्या की तरह माना जाता है। छठ का पहला दिन नहाय-खाय के रूप में मनाया गया। शनिवार को श्रद्धालु पूरे दिन उपवास रखकर शाम को घाट बंधान करनेंगे। इसके बाद शाम को खरना तैयार कर प्रसाद ग्रहण करेंगे। छठ का महापर्व 28 अक्टूबर को नहाय खाय किया गया। इस दिन व्रती अनिवार्य रूप से नहा कर ही भोजन करते हैं। इसके बाद खरना 29 अक्टूबर को होगा। इस दिन पूरे दिन छठ श्रद्धालु उपवास रख कर शाम को खीर पूड़ी का प्रसाद ग्रहण करेंगी। 30 को अक्टूबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। फिर इसके दूसरे दिन सुबह उगते सूर्य के अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ पर्व पूर्ण हो जायेगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur