Breaking News

अम्बिकापुर@घुनघुट्टा तट पर 11 सौ से ज्यादा परिवार सूर्य को अर्घ्य देंगे

Share


अम्बिकापुर,27 अक्टूबर 2022 घटती-घटना)। लोक आस्था का महापर्व छठ के लिए घुनघुट्टा नदी का छठ घाट पूरी तरह तैयार है। श्याम सेवा समिति घुनघुट्टा में आयोजन की तैयारियों में जुटी है। 11 सौ छठ व्रती महिलाओं के लिए सूप रखने और तीन हजार से ज्यादा वाहनों की व्यवस्थित और निःशुल्क पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
श्याम सेवा समिति के संरक्षक राकेश गुप्ता ने बताया साफ तट , निर्मल जल और सुरक्षित बहते हुए नदी के चलते घुनघुट्टा नदी का तट छठ व्रतियों की पहली पसंद है। साल दर साल बढ़ती भीड़ को व्यवस्थित रखने लिए समिति द्वारा घाट का विस्तार किया गया है। इस साल नदी के दोनों तट पर कुल 11 सौ व्रती महिलाओं के लिए सूप रखने का स्थान व्यवस्थित तरीके से बनाया गया है। व्रतियों को उनके स्थान का टोकन दिया जा रहा है। पुल के दूसरी ओर बिजली सब स्टेशन के पास करीब 8 एकड़ में चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पुल के पहले दो हजार दोपहिया गाçड़यों की पार्किंग का इंतजाम है। इस बार वाराणसी के पुरिहतो द्वारा मंत्रोचार के बीच गंगा आरती और आतिशबाजी मुख्य आकर्षण होगा। दिनांक 29 अक्तूबर को घाट पूजा 11 बजे दिन में, गंगा आरती 30 अक्टूबर में शाम 6:30 बजे और 31 अक्टूबर को प्रातः 5 बजे होगा। घाट को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। सम्पूर्ण आयोजन की तैयारियों में समिति के अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता,नारद गुप्ता,संजू कश्यप,शशि पांडे,गीता कुशवाहा, उत्तम रजवाड़े, मनोज कश्यप,प्रेम कुशवाहा,पंकज, नीरज, संदीप, राकेश सोनी, कुशवंत आदि सक्रिय हैं।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply