Breaking News

अम्बिकापुर@कार की टक्कर से युवक की मौत

Share


अम्बिकापुर, 26 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। कार की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुरेश प्रताप गोड़ पिता समीर गोड़ उम्र 20 वर्ष रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सरइपारा का रहने वाला था। 25 अक्टूबर को गांव में ही था तभी कार सवार ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत

Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …

Leave a Reply