Breaking News

अम्बिकापुर@छठ घाट सेवा समिति दरीपारा के सदस्यों ने आज मिलकर जेल तालाब के घाटों की साफ सफाई की

Share


अम्बिकापुर,26 अक्टूबर 2022(घटती-घटना)। छठ घाट सेवा समिति दरीपारा के सदस्यों ने आज मिलकर जेल तालाब के घाटों की साफ सफाई की। इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ सदस्य वीरेंद्र बघेल ने बताया कि कोरोना के कारण पिछले दो वर्षों से छठ पूजा का आयोजन वृहद रूप से नहीं हो पाया था इस वर्ष लोगों में छठ पूजा को लेकर भारी उत्साह है। बड़ी संख्या में इस जेल तालाब के छठ घाट में श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है। आज छठ घाट के साफ सफाई अभियान में बंटी शर्मा, वीरेंद्र सिंह बघेल, शैलू सोनी, प्रभात श्रीवास्तव, नरेंद्र सिंह, शशांक चौधरी अनिल चौधरी, लक्ष्मीकांत पांडे, अनिल तिवारी, दिलीप श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह बघेल, अमानत खान, श्याम जी कश्यप, सर्वेश तिवारी, नवीन विश्वकर्मा तथा सोना खान सहित अन्य वार्ड वासी उपस्थित थे। ्र


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply