अम्बिकापुर,23 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)।. जंगल से मवेशी चरा कर घर लौट रहे दो किशोरों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए कमलेश्वरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां स्थिति को गंभीर देखते हुए दोनों किशोरों को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरन एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे का इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार संतोष बरवा पिता दिलीप बरवा उम्र 16 वर्ष कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम असगंवा का रहने वाला था। वह शुक्रवार का गांव के ही मुकेश व पिन्टू के साथ मवेशी चराने जंगल गया था। शाम को तीनों वापस लौट रहे थे। रास्ते में मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। इससे संतोष व मुकेश मधुमक्खियों की चपेट में आ गए। जबकि पिन्टू मौका पा कर भाग गया था। किसी तरह दोनों अपने-अपने घर पहुंचे और परिजन दोनों को इलाज के लिए कमलेश्वरपुर अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान संतोष की मौत हो गई। जबकि मुकेश का इलाज जारी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur