Breaking News

अम्बिकापुर@महिला मोर्चा ने विधायक लुण्ड्रा प्रीतम राम के निवास का घेराव किया

Share


अम्बिकापुर,21 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सरगुजा अध्यक्ष श्रीमती फुलेश्वरी सिंह के नेतृत्व में शराब बंदी,अनाचार,अत्याचार(कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति),रेडी टू ईट(निजीकरण ठेकेदार)कर्ज माफी स्वयं सहायता समूह के विषय को लेकर विधायक लुण्ड्रा प्रीतम राम के घर का घेराव किया गया। महिला मोर्चा द्वारा बिलासपुर चौक से रैली निकालकर विधायक निवास जाकर धरना और घेराव किया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश में भूपेश सरकार के लोक लुभावने वायदे के आधार पर जनता ने बहुमत दिया था लेकिन जनता के साथ सरकार ने छलने का काम किया है स्वयं सहायता समूह की ऋण माफी की बात हो या रेडी टू ईट की बात हो प्रदेश की महिलाएं अपने आप को ठगा महसूस कर रही हैं कई परिवार कर्ज के बोझ तले दब गए हैं उनकी आर्थिक स्थिति ब्याज से दयनीय हो गई है और रेडी टू ईट की निजीकरण के कारण स्वयं सहायता समूह की महिलाएं प्रदेश की बेरोजगार हो गई है। और भूपेश सरकार अपने किए वायदों को पूरा नहीं कर पाई है।
महिला मोर्चा की अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह ने कहा कि भूपेश सरकार ने पूर्ण शराबबंदी का वायदा किया था लेकिन प्रशासन खुद शराब बेच रही है शराब के चलते छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ गढ़ बनते जा रहा है प्रदेश में महिला संबंधी अपराध अनाचार,अत्याचार कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बत्तर होते जा रही है महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है और भूपेश सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है भूपेश सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता,विनोद हर्ष, किरण मिश्रा,माया मिश्रा,देवकी त्रिपाठी,मंजुसा भगत,विकास पाण्डेय,मधुसूदन शुक्ला, आलोक दुबे,विजय व्यापारी,सरोज गुप्ता,मधु चौदाहा, राजेन्द्र जायसवाल,वैभव सिंह देव,गुरुसरण सिंह,चंद्रिका यादव,राम प्रसाद कुशवाहा, उमा पाण्डेय,सोनू तिग्गा, रश्मि जायसवाल,आशा शुक्ला,सर्वेश तिवारी,राजू सिंह, अमृत यादव,दुर्गा संकर दास,पूनम सिंह,नीलम रजवाड़े, अनामिका पैकरा,नंदा राम,रोशन नायक,प्रियंका चौबे,सीमा कश्यप,मीरा दास,चू रामणि दास,गीता रजवाड़े ,इंद्रावती रजवाड़े ,रीता कुर्रे ,सालनी सिंह ,सहित भाजपा,महिला मोर्चा के वरिष्ठ नेता जिला पदाधिकारी,मंडल पदाधिकारी, सहित भाजपा कमल सखी की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रही।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply