मुरैना, 20 अक्टूबर 2022। मध्यप्रदेश के मुरैना से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक यहा के एक पटाखा गोदाम मे विस्फोट हो गया. जिसमे कम से कम 3 लोगो की मौत की खबर है. वहीँ बताया जा रहा है कि इस घटना मे करीब 7 लोग गभीर रूप से घायल हुए है. जिन्हे अस्पताल मे भर्ती कराया गया है. मौके पर पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद है. बचाव कार्य जारी है.
बता दे कि इस हादसे मे पूरा मकान गिर गया. यहा काम कर रहे लोग मकान के मलबे मे ज्यादातर लोग दब गए. जिसमे तीन की मौत की पुष्टि हुई है. मौतो की सख्या और बढ़ सकती है.
जानकारी के अनुसार यह घटना मुरैना के बानमौर नगर मे जैतपुर रोड की बताई जा रही है. यहा एक मकान मे पटाखा बनाने का काम चल रहा था और इसी बीच अचानक विस्फोट हो गया. गोदाम मे रखे भारी मात्रा मे पटाखो मे धमाका हो गया. जिससे पूरा मकान ध्वस्त हो गया. बताया जा रहा है कि गोदाम के मालिक बानमौर निवासी निर्मल जैन है. मकान मे कई किराएदार भी रहते थे.
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur