Breaking News

कोरबा@किसान से पहले चोर ने कर दी बोहनी,केंद्र से की चोरी

Share


कोरबा, 20 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। राज्य सहित कोरबा जिले में भी 1 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी प्रारंभ होगी। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक सभी तैयारियों को शुरू करा दिया गया है, साथ ही अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है। धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्था बनाने के लिए खरीदी केन्द्र प्रभारी जुटे हुए हैं। इस बीच एक खरीदी केन्द्र में अज्ञात चोर ने धान बिकने और किसान के कदम रखने से पहले ही पहुंचकर वारदात को अंजाम दे डाला। करतला विकासखंड के ग्राम पंचायत बरपाली स्थित आदिवासी सेवा सहकारी समिति बरपाली धान खरीदी केन्द्र में बुधवार रात चोरों ने धावा बोलकर 03 नग तिरपाल 50 गुणा 50 साइज, पंखा और ब्लाक को चोरी कर लिया। संग्रहण केन्द्र के अधिकारी ने बताया कि धान खरीदी प्रारंभ करने के संबंध में व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया जा रहा है कि अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर सामान पार कर दिया है। उरगा पुलिस को चोरी के संबंध में सूचना दे दी गई है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply