असमोली, 19 अक्टूबर 2022। क्या आपने कभी सुना है कि शादी के बाद दुल्हन घर आई हो और चद घटो मे ही वो मा बन जाए!? जी हा, उत्तरप्रदेश के असमोली थाना क्षेत्र के रतुपुरा गाव से ऐसा ही एक रोचक मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक युवती अपने ही गाव के एक युवक के घर मे घूस गई। वह उसके प्रेमी का ही घर था। घर मे अपने प्रेमी के कमरे मे जाने के बाद वह उससे शादी की जिद्द पकड़ बैठी। गाव मे हल्ला मच गया लेकिन युवती टस से मस नही हुई। युवक ने शादी से इकार कर दिया। वैसे युवक-युवती दोनो एक-दूसरे से प्रेम करते थे और शारीरिक सबध भी बना चुके थे और उसी से वह गर्भवती भी हो चुकी थी।
जब मामला सुलझता नही दिखा तो पुलिस आई और दोनो को थाने ले गई। पुलिस ने समझा-बुझा कर दोनो को शादी के लिये राजी करवा लिया। दोनो की शादी हुई और दुल्हन सज-धज कर अपने ससुराल पहुची ही थी कि शादी के तीन घटो बाद उसे पेट मे दर्द हुआ। युवती को पास के स्वास्थ्य केद्र ले जाया गया जहा उसने एक बच्चे को जन्म दिया। शादी के चद घटो मे घर मे बच्चे की किलकारी गूजने पर घर वाले भी खुश हो गये। जच्चा और बच्चा दोनो स्वस्थ है और इलाके मे इस घटना की बड़ी चर्चा हो रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur