Breaking News

अम्बिकापुर@खरीददारी के दौरान तीन महिलाओं ने डेढ़ लाख के सोने की लॉकेट किया पार

Share


अम्बिकापुर,19 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक ज्वेलर्स दुकान में तीन महिलाओं ने खरीदारी करने के बहाने उठाईगिरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी दुकान संचालक को कुछ देर बाद पता चला। दुकान संचालक की शिकायत पर एएसपी व गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। फिलहाल गांधीनगर पुलिस अज्ञात महिलाओं के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांधीनगर निवासी कुन्दन सोनी का साईं मंदिर के पास सोनी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। बुधवार की सुबह करीब 11.30 बजे तीन महिलाएं सोने की लौकेट खरीदने के नाम पर दुकान में आई। महिलाओं के कहने पर दुकान संचालक लौकेट दिखाने लगा। इस दौरान महिलाएं कुछ सामान खरीदीं और मौका पाकर तीन सोने की लौकेट चोरी कर निकल गईं। महिलाओं को वापस जाने पर दुकान संचालक जब अपना सामान समेटने लगा तो पता चला की तीन लौकेट गायब है। इसे देख उसके होश उड़ गए। तीन सोने की लौकेट की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। दुकान संचालक ने मामले की जानकारी 3.15 बजे गांधीनगर पुलिस को दी। सूचना पर एएसपी विवेक शुक्ला, गांधीनगर टीआई कलिम खान पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। फिलहाल गांधीनगर पुलिस इस मामले में अज्ञात महिलाओं के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply