संवाददाता-
लखनपुर ,17 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। कार्यक्रम संचालक आयुष रायपुर एवं जिला आयुर्वेदिक अधिकारी अंबिकापुर के निर्देशानुसार आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ यूके साहू के नेतृत्व में लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुन्नी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 17 अक्टूबर दिन सोमवार को हर दिन आयुर्वेद हर घर आयुर्वेद का संदेश कार्यक्रम आयोजित की गई। आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ यूके साहू ने उपस्थित अध्यापकों स्टाफो व छात्र छात्राओं को आयुर्वेद के बारे में तथा आयुर्वेदिक आहार विधि योगासन के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ यूके साहू ने बताया कि यदि हम आयुर्वेद को अपनी जीवनशैली में अपनाये तो न केवल रोगों को दूर किया जा सकता है अपितु शरीर को भी स्वस्थ बनाया जा सकता है। स्कूली छात्र-छात्राओं के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा। स्कूली छात्र छात्राएं अपने घर जाकर परिजनों सहित पड़ोसियों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक करते हुए सरकार द्धारा दिए गए नारे हर घर आयुर्वेद हर दिन आयुर्वेद को अपनाएंगे। साथ ही आयुष फार्मासिस्ट विनोद कुमार के द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं को किचन में मौजूद छोटी मोटी घरेलू नुक्से बताते हुए प्राकृतिक में निहित शक्ति समृद्धि संभावनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य व अध्यापकों का सराहनीय सहयोग रहा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur