Breaking News

अम्बिकापुर@एक महीने में तीन बार चोरों ने तोड़ा पान दुकान का ताला

Share


संवाददाता-
अम्बिकापुर,17 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)।
गांधीनगर क्षेत्र के राज मोहनी भवन के समीप संजू पान पैलेस का ताला एक माह में तीन बार अज्ञात चोरों ने तोड़ डाला। बीती रात अज्ञात चोरों ने उक्त पान दुकान का ताला तोड़कर लगभग 20 हजार रुपए का सामान चोरी कर लिया। बार-बार हो रही चोरी की इस घटना से दुकान संचालक परेशान हो चुका है। सीसीटीवी फुटेज में 3 अज्ञात युवकों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देते हुए भी देखा गया है। एक माह के अंदर तीन बार दुकान का ताला टूटने कि इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाया है।
जानकारी के अनुसार पीजी कॉलेज के समीप राज मोहनी भवन वाले मार्ग में स्थित संजू पान पैलेस के संचालक संजय सोनी ने बताया कि बीती रात उनकी दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लगभग 20 हजार रुपए का सिगरेट पाउच व अन्य सामान चोरी कर लिया। एक माह के अंदर उक्त दुकान में यह तीसरी बार चोरी की गई। पहली बार लगभग 20 हजार का सामान अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया था। दूसरी बार लगभग 15 हजार की चोरी की गई थी। इन सभी घटनाओं की रिपोर्ट दुकान संचालक में पुलिस को दी है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply