दीवाली तक बढ़ सकती है कीमते
नई दिल्ली , 17 अक्टूबर 2022। दूध की कीमतो मे आए उबाल के बाद अब प्याज भी रुलाने को तैयार है। आपको बता दे कि देश भर मे प्याज की कीमतो मे तेजी आई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सप्ताह मे आवश्यक वस्तुओ की दरो मे लगभग 60-80त्न की वृद्धि देखी गई है।
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते देश के दो सबसे बड़े मिल्क ब्राडो अमूल और मदर डेयरी ने इनपुट लागत मे वृद्धि का हवाला देते हुए फुल क्रीम दूध की कीमतो मे 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।
नई फसल के आने तक करना होगा इतजार
मिली जानकारी के अनुसार प्याज की कीमतो मे उछाल तब तक जारी रहेगा जब तक कि नवबर के पहले सप्ताह तक ताजा फसल बाजार मे नही आ जाती। बाजार मे प्याज का खुदरा मूल्य कई जगहो पर ?40 प्रति किलोग्राम को पार कर गया है। कीमते इसी तरह बढ़ती रही तो प्याज बहुत जल्द रू.50 प्रति किलोग्राम के पार भी जा सकता है।
बता दे कि अक्टूबर की शुरुआत मे खुदरा बाजार मे प्याज ?15 से ?25 प्रति किलोग्राम के बीच उपलध था।
बढ़ी दूध की कीमते
गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) ने गुजरात को छोड़कर सभी बाजारो मे अमूल गोल्ड (फुल क्रीम) और भैस के दूध की कीमतो मे 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। अमूल गोल्ड का रेट ?61से बढ़ाकर ?63 प्रति लीटर हो गया है, जबकि आधा लीटर के पैक की कीमत ?31 के मुकाबले ?32 हो गई है। भैस के दूध की कीमत 63 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 65 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur