बनेगी भाजपा की सरकारःरवि भगत
विश्व के सबसे बड़े युवा संगठन भाजयुमो से युवा जुड़ने को आतुरःरवि भगत
-संवाददाता-
अम्बिकापुर, 16 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के प्रथम अम्बिकापुर आगमन पर स्वागत में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उमड़ पड़े। आज नगर की सीमा रेलवे स्टेशन के पास जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष का काफिला पहुंचा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विश्व विजय तोमर के नेतृत्व में युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बाइक रैली में उनका स्वागत करते हुए रेलवे स्टेशन, किसान राइस मिल रोड, बनारस चौक, गांधी चौक तथा घड़ी चौक होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचे।
संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों के साथ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं में प्रदेश के निकम्मी सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है, सरकार हर मोर्चे पर विफल है, सरकार की कानून व्यवस्था चौपट है, पूरे प्रदेश में सड़कों की स्थिति जर्जर एवं भयावह है, अब आने वाले समय में प्रदेश के युवा ही परिवर्तन का शंखनाद करेंगे। आगे उन्होंने अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि प्रदेश से इस भ्रष्ट कांग्रेसी सरकार को जब तक उखाड़ कर नहीं फेकेंगे तब तक युवा मोर्चा अध्यक्ष के रूप में मैं फूलमाला नहीं पहनूँगा, मेरे साथ मेरे युवा मोर्चा के साथी भी मेरे संकल्प को पूरा करने में जी जान से जुटेंगे।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सरगुजा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि भाजयुमो भाजपा संगठन के रीढ़ की हड्डी है, भाजपा की शक्ति व सामर्थ्य युवा मोर्चा ही है।
स्वागत कार्यक्रम को पूर्व सांसद कमलभान सिंह पूर्व ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया निश्चल प्रताप सिंह संजय सोनी विकास पांडे दीपक सिंह तोमर ने भी संबोधित किया। स्वागत उद्बोधन भाजयुमो जिला अध्यक्ष विश्व विजय तोमर ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अंशुल श्रीवास्तव तथा संजय वर्मा ने मिलकर किया तत्पश्चात आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष रोचक गुप्ता ने किया।
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी, विनोद हर्ष, मंजूषा भगत, संतोष दास, मधुसूदन शुक्ला, रूपेश दुबे, विजय व्यापारी, अभिषेक शर्मा, नितिन रॉय, रूबी पासी, दीक्षा अग्रवाल, प्रिया सिंह, आर डी चौहान, अकील साय, अनीश यादव, विकास शुक्ला, वीर सोनी, शोलू सिंह, नितिन गुप्ता, राहुल गुप्ता, सूरज मंडल, हर्ष जैसवाल, अनुराग शुक्ला, धीरज सिंह राजपूत, प्रणव राय, प्रियेश अग्रहरी, मुनेश्वर यादव, लवकेश राजवाड़े, राजन प्रजापति, अनीश सिंह, पवन पांडे, श्रीधर केसरी, विशाल गुप्ता, अविनाश कुशवाहा, दिव्यांशु केसरी, प्रियंका नामदेव तथा दीपक यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur