Breaking News

अम्बिकापुर@जोन स्तरीय स्पर्धा में प्रतिभागी दिखा रहे दमखम

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर, 16 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। छत्तीसगढिया ओलाम्पिक का जोन स्तरीय स्पर्धा 15 अक्टूबर से शुरू हो गया। स्पर्धा में पारंपरिक खेलों में ग्रामीण व नागरीय क्षेत्र के प्रतिभागी दमखम लगा रहे है। जोन स्तरीय खेल स्पर्धा में 8 ग्राम पंचायतों को मिलाकर कर जोन बनाया गया है। नगर निगम एवं ग्राम पंचायतों में रस्साकशी, कबड्ड़ी, खो-खो, गिल्ली, पिट्ठुल, कंचा, आदि 14 पारंपरिक खेलों में बच्चे युवा बुजुर्ग सहित महिलाएं भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को उदयपुर जनपद के खम्हरिया, बासेन आदि पंचायतों में जोन स्तरीय हुआ।
छात्तीसगढिया ओलम्पिक पारंपरिक खेलों के लिए लोगों को एक मंच देने का काम कर रहा है। यही कारण है कि लोग बड़ी संख्या में उत्साह से भाग ले रहे हैं। इस आयोजन से पारंपरिक खेल जो हाशिये पर चले गए थे उन्हें नवजीवन मिल रहा है। जोन स्तरीय प्रतियोगिता 20 अक्टूबर तक चलेगा। प्रतियोगिता में जनप्रतिनिधि भी शामिल होकर प्रतिभागियों का हौसला आफजाई कर रहे हैं।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply