Breaking News

मासूम बेटी को मार डाला

Share

,पिता को इस कारण आया गुस्सा,मचा कोहराम
दरअसल युवक और उसकी पत्नी का किसी बात पर लड़ाई हो गई जिसके बाद युवक पत्नी को पीटने लगा।
कौशाबी, 16 अक्टूबर 2022। उत्तर प्रदेश के कौशाबी जिले मे एक शख्स ने अपनी मासूम बेटी को पटक-पटक कर जान से मारने का मामला सामने आया है। दरअसल युवक और उसकी पत्नी का किसी बात पर लड़ाई हो गई जिसके बाद युवक पत्नी को पीटने लगा। मा की पिटाई देखकर मासूम रोने लगी। बच्ची को रोते देख युवक ने आपा खो दिया और चबूतरे पर तीन बार पटक दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
ये मामला कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया पश्चिम का है। शुक्रवार को इदर सरोज की रात पत्नी मता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद गुस्से मे वह पत्नी को पिटने लगा। ये देख भाभी सविता ने बीच-बचाव करके मामला शात कराया। शनिवार सुबह इदर सरोज ने फिर से झगड़ा शुरू हो गया इसके बाद भाभी सविता को पीट दिया। जिसके बाद नाराज होकर सविता थाने चली गई। इसके बाद वह पत्नी मसा को पीटने लगा।
पिता अमृत लाल बीच बचाव करने गए तो इदर उन पर भी बरस पड़ा और पिटाई कर दी। वही दरवाजे पर खेल रही डेढ़ साल की बेटी श्रृष्टि ने मा और दादाजी को घायल देख रोने लगी। ये देखते ही इदर अपना आपा खो बैठा और मासूम बेटी को घर के बाहर बने चबूतरे पर तीन बार पटक दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर कोखराज पुलिस मौके पर पहुची और मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही अमृत लाल की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भोंदू बाबा अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे में मौत…

Share नई दिल्ली,17 अप्रैल 2026। भोंदू अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे …

Leave a Reply