33 प्रतिशत ने छोड़ी परीक्षा
उन्नाव मे एसटीएफ ने पकड़ा साल्वर
उन्नाव मे शनिवार को पहली पाली मे आरभ हुई परीक्षा मे आदर्श विद्या मदिर गीतापुरम मे एसटीएफ लखनऊ की टीम ने छात्र की जगह परीक्षा दे रहे साल्वर को दबोच लिया और अपने साथ लखनऊ लेकर चली गई। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि एसटीएफ ने अभी तक पकड़े गए साल्वर के बारे मे कोई जानकारी साझा नही की है। जानकारी मिलते ही नाम पते की बात सामने लाई जाएगी।
लखनऊ, 15 अक्टूबर 2022। उत्तर प्रदेश राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की यूपी पीईटी परीक्षा शनिवार को पहले दिन सम्पन्न हो गई। प्रदेश के सभी जिलो मे दो पालियो मे आयोजित की जा रही इस परीक्षा मे बचे अभ्यर्थी रविवार को परीक्षा देगे। साल्वर गैग ने इस परीक्षा मे भी सेध लगा दी है। उत्तर प्रदेश एसटीएफ की सजगता से साल्वर गैग के आठ लोगो को पकड़ा गया है। इनमे सर्वाधिक चार लोग शामली से पकड़े गए है। इन सभी ने 20-20 हजार रुपया मे परीक्षा मे पास कराने की गारटी ली थी।
आज से रविवार तक उत्तर प्रदेश के हर जिले मे होगी। इस बार पीईटीमे 37.58 लाख परीक्षार्थी शामिल है। शनिवार की तरह ही रविवार को भी दो पालियो यानी सुबह दस से 12 और शाम को तीन से पाच बजे तक 75 जिलो के 1899 केन्द्र पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।
पहली पाली मे छह लाख, 17,967 ने ही परीक्षा दी
उत्तर प्रदेश पीईटी -2022 के पहले दिन यानी शनिवार को पहली पाली मे 75 जिलो के 1899 केन्द्र पर नौ लाख, 39,553 परीक्षार्थियो को आना था, लेकिन छह लाख, 17,967 ने ही परीक्षा दी। तीन लाख, 21,586 लोगो ने परीक्षा छोड़ दी। कुल 66 प्रतिशत अभ्यर्थी ही पहली पारी मे उपस्थित थे। 33 प्रतिशत ने परीक्षा छोड़ी।
दूसरी पाली मे छह लाख, 31,251 ने दी परीक्षा
शनिवार को दूसरी पाली यानी तीन से पाच बजे 75 जिलो के 1899 केन्द्र पर 67 प्रतिशत अभ्यर्थी ने परीक्षा दी। इसमे नौ लाख, 39,553 मे से छह लाख, 31,251 परीक्षार्थी ही केन्द्र मे पहुचे। तीन लाख, 08,302 ने परीक्षा छोड़ दी।
शामली मे 20-20 हजार रुपया मे लिया गया पास कराने का ठेका, चार गिरफ्तार
शामली मे पीईटी 2022 परीक्षा के दौरान चार साल्वर पकड़े गए। इनमे दो आरोपित बिहार के है। यहा परीक्षा के दौरान देशभक्त इटर कालेज परीक्षा केन्द्र से दो साल्वर रोहित कुमार और अमित कुमार पकड़े गए। दोनो बिहार के रहने वाले है। इनके साथ दो अन्य युवको को पुलिस ने हिरासत मे लिया है। आरोपितो ने बताया कि 20-20 हजार रुपए मे परीक्षा पास कराने की बात तय हुई थी।
वाराणसी और जौनपुर मे पकड़े गए दो साल्वर
पूर्वाचल के वाराणसी और जौनपुर मे अलग-अलग परीक्षा केद्रो पर पीईटी मे शामिल दो साल्वर पकड़े गए। यहा एसटीएफ की टीम ने वाराणसी के रामेश्वर मे श्री युगल बिहारी इटर कालेज मे बिहार के सुपौल जिले के छातापुर क्षेत्र के मुस्सलाहपुर निवासी साल्वर चदन महतो को गिरफ्तार किया। वह रणजीत कुमार सिह के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। विद्यालय के प्रबधक धर्मेद्र सिह ने बताया कि रणजीत सिह बलिया के नेमा के टोला, सिवान कला का रहने वाला है। जसा थाना प्रभारी चद्रदीप ने बताया कि एसटीएफ ने गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की। गिरफ्तार चदन महतो से पूछताछ की जा रही है।
जौनपुर के गौराबादशाहपुर के ग्रामोदय इटर कालेज मे पीईटी के लिए बने केन्द्र मे प्रथम पाली मे साल्वर सिद्धार्थ शकर दुबे पकड़ा गया। राजा हाता, नवादा, आरा-भोजपुर (बिहार) निवासी सिद्धार्थ से पुलिस ने पूछताछ की। एसटीएफ की टीम उसे अपने साथ ले गई। वह खुचावा-सकलडीहा, चदौली निवासी बाबू कुवर भारती के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। पुलिस बाबू कुवर भारती की तलाश मे जुट गई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur