गुरमीत राम रहीम को फिर मिली 40 दिन की पैरोल
चडीगढ़, 14 अक्टूबर 2022। हरियाणा रोहतक की सुनारिया जेल मे बद गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। अभी यह तय किया जा रहा है कि पैरोल की अवधि कहा बीतेगी। वैसे राम रहीम कभी भी जेल से बाहर आ सकता है। इसके लिए पुलिस ने जहा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। इस बार गुरमीत राम रहीम को जेल से एयरलिफ्ट करके ले जाया जाएगा। खुफिया रिपोर्ट के बाद सुरक्षा के मद्देनजर जेल प्रशासन ने यह फैसला लिया है। राजस्थान के किसी डेरे के अलावा बागपत मे भी विचार किया जा रहा है, जहा पिछली पैरोल की अवधि व्यतीत की गई थी।
2017 से सुनारिया जेल मे बद है राम रहीम
राम रहीम 2017 से सुनारिया जेल मे बद है। बता दे कि विवादित बाबा गुरमीत सिह राम रहीम को पहले भी कई बार जेल से पैरोल मिल चुकी है। गौरतलब है गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल मे साध्वी यौन शोषण मामले मे 20 साल की सजा काट रहे है। गौरतलब है कि गृह विभाग की ओर से आदेशो को मजूरी दी जा चुकी है। इससे पहले भी राम रहीम को फरलो और पैरोल मिल चुकी है। उनको इस बार भी जेल मैनुअल के अनुसार पैरोल दी गई है।
परिवार के लोग लगाते है पैरोल के लिए अर्जी
इससे पहले जेल मत्री चौ.रणजीत सिह ने भी राम रहीम के पैरोल पर बाहर आने के मामले को लेकर पुष्टि की थी।. जेल मत्री ने कहा कि डेरा प्रमुख के स्वजनो ने उनकी पैरोल को लेकर अर्जी लगाई थी। सिरसा मे जेल मत्री ने कहा था कç? पैरोल को लेकर जेल का अपना सिस्टम होता है। जब कोई व्यक्ति जेल मे होता है, तो उसके परिवार के लोग पैरोल के लिए अर्जी लगाते है, यह उनका अधिकार है।
पैरोल को लेकर एक सप्ताह से लगाई जा रही थी अटकले
बता दे कि इस पैरोल को लेकर करीब एक हफ्ते से अटकले लगाई जा रही थी। ऐसे मे इस बार भी नियमो के तहत अर्जी लगाए जाने के बाद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को 40 दिन की पैरोल मिल गई है। 2017 से साधवी यौन शोषण मामले मे सजा काट रहे डेरा प्रमुख को पत्रकार छत्रपति और रणजीत हत्याकाड मे भी सजा हो चुकी है। राम रहीम को इसी साल पजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 7 फरवरी को 21 दिन की फरलो मिली थी। उसके कुछ समय बाद 27 जून को फिर राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली थी। अबकी बार 40 दिन की पैरोल मजूर की गई है। केवल यह तय होना बाकी है कि राम रहीम की पैरोल अवधि कहा कटेगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur