लखनऊ, 14 अक्टूबर 2022। उत्तर प्रदेश का अबेडकरनगर जिला घाघरा नदी के उफान के चलते इन दिनो भीषण बाढ़ की चपेट मे है। इस बीच लोगो को राहत पहुचाने वाले जिम्मेदार जिलाधिकारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर वो अब ट्रोल हो रहे है।
इस वीडियो मे डीएम सैमुअल पॉल को स्थानीय लोगो को इलाके मे बाढ़ राहत शिविर स्थापित करने के बारे मे बताते दिख रहे है। इस दौरान उन्होने गैरजिम्मेदाराना बयान देते हुए कहा कि अगर आप घर पर रह रहे है तो क्या हमे आपको खाना भेजना चाहिए? सरकार जोमैटो सेवा नही चला रही है।
आगे उन्होने कहा बाढ़ राहत शिविर मे रहने की व्यवस्था है। हम आपको क्लोरीन की गोलिया देगे। अगर आपको कोई समस्या हो रही है, तो डॉक्टर यहा आकर आपको देखेगे। यही बाढ़ राहत शिविर का उद्देश्य है।
वही अब डीएम के जोमेटो वाले बयान पर सोशल मीडिया मे जमकर आलोचना हो रही है। बता दे कि उन दिनो उत्तर प्रदेश के 21 जिलो के सैकड़ो गाव बाढ़ से प्रभावित है। गगा, शारदा, घाघरा, राप्ती और कुआनो समेत अनेक नदिया उफान पर है और कई जिलो मे खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur