अम्बिकापुर 14 अक्टूबर 2022(घटती-घटना)। . छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा अंडर 23 इंटर डिस्टि्रक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन नवंबर माह में किया जाना है। इसके लिए सरगुजा क्रिकेट संघ की टीम के खिलाडिय़ों का चयन ट्रायल 16 अक्टूबर को गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में किया जाएगा। सीनियर वर्ग एवं टी-20 और अडंर 23 मैच के लिए कट आफ डेट 1 सितंबर 2022 तक के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। जिन खिलाडिय़ों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है उनका आधार कार्ड वह जन्म प्रमाण पत्र लेकर आना अनिवार्य है। जिन खिलाडिय़ों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है उन्हें ट्रायल के पहले रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। उक्त जानकारी सरगुजा क्रिकेट संघ के सचिव विनीत विशाल जायसवाल ने दी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur