नई दिल्ली, 13 अक्टूबर 2022। दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष गोपाल इटालिया को गिरफ्तार कर लिया है। बता दे की गोपाल इटालिया पर प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है, इस बाबत एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस गोपाल इटालिया को सरिता विहार थाने लेकर आई है, जहा पर उनसे पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के जो कार्यकर्ता आयोग के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। उसको लेकर भी दिल्ली पुलिस को एक शिकायत दी गई है। पुलिस अधिकारियो के मुताबिक, शिकायत के आधार पर उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने गोपाल इटालिया को हिरासत मे ले लिया है। गोपाल इटालिया ने पीएम मोदी को नौटकी बताया था।
साथ ही उन्होने पीएम के लिए अपशबदो का इस्तेमाल किया था। इसके बाद बीजेपी नेता अमित मालवीय ने ट्वीट कर के इटालिया पर निशाना साधा था। उन्होने कहा था कि इस तरह के अपशबदो का इस्तेमाल करना ना सिर्फ देश के प्रधानमत्री का अपमान करना है, बल्कि गुजरात के गौरव को गाली देने के समान है। यह हर गुजराती का अपमान है।
सिसोदिया और सजय सिह ने बीजेपी पर साधा निशाना
वही, दिल्ली के उपमुख्यमत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि जो लोग गोपाल इटालिया को गिरफ्तार कर रहे है, उन्हे स्कूल चलाना नही आता। 27 साल मे भी ये लोग स्कूल नही ठीक कर पाए। गोपाल इटालिया उस पार्टी (आम आदमी पार्टी) से आते है जो स्कूलो को अच्छा बना रही है। आम आदमी पार्टी (्र्रक्क) के नेता सजय सिह ने गुजरात के पार्टी अध्यक्ष गोपाल इटालिया को हिरासत मे लिए जाने को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होने ट्वीट करते हुए लिखा, बीजेपी को पटेल समाज के लोगो से इतनी नफरत क्यो है? गुजरात मे गोपाल इटालिया की लोकप्रियता बढ़ने लगी, चुनाव मे हार का डर सताने लगा तो दिल्ली मे बीजेपी की पुलिस ने गोपाल इटालिया को गिरफ्तार कर लिया। पटेल समाज इस अपमान का बदला जरूर लेगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur