नई दिल्ली, 13 अक्टूबर 2022। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सो मे अभी हाल ही मे बारिश हुई जिसके बाद मौसम का मिजाज बदल गया। पारा इतना नीचे आ गया कि एसी छोडि़ए पखा भी बद करने की नौबत आ गई। ऐसे मे लोग यह पूछने लगे कि क्या सर्दी इस बार जल्दी आने वाली है। इसी बीच जलवायु विशेषज्ञो और दक्षिण एशियाई जलवायु आउटलुक फोरम की रिपोर्ट कुछ अलग ही इशारा दे रही है। ला नीना के बावजूद इस बार रात मे तापमान अधिक रहेगा जैसा आमतौर पर होता नही है। इस रिपोर्ट के अनुसार इस साल की सर्दियो मे भारत के अधिकाश हिस्सो मे राते गर्म रहेगी। जो अनुमान लगाया गया है यदि वैसा ही रहा तो नवबर और दिसबर के शुरुआती दिनो मे रात के वक्त कबल की भी जरूरत नही पड़ेगी।
नवबर और दिसबर मे भी बढ़ा रहेगा तापमान- आने वाले नवबर और दिसबर के महीनो मे प्रशात महासागर के ऊपर ला नीना के बावजूद रात के वक्त सामान्य से अधिक तापमान का अनुभव होगा। ऑस्ट्रेलिया के मौसम विज्ञान यूरो ने प्रशात महासागर मे लगातार तीसरे वर्ष ला नीना का प्रभाव रहेगा। एक्सपर्ट और पहले की स्टडी के अनुसार ला नीना की वजह से आमतौर पर भारत मे तापमान कम रहता है। हालाकि इस बार ऐसा होने की सभावना नही है। विशेषज्ञो के अनुसार ग्लोबल वार्मिग के सकेत स्पष्ट दिखाई दे रहे है और और ला नीना के बावजूद, इस साल नवबर और दिसबर मे रात का तापमान अधिक रहने की सभावना है।
रिपोर्ट के आधार पर भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक वैज्ञानिक ने बताया कि भारत के अधिकाश क्षेत्रो मे इस साल अक्टूबर से दिसबर तक रात के वक्त सामान्य से अधिक तापमान रहने की सभावना है। रिपोर्ट से पता चलता है कि भारत के अधिकाश हिस्सो मे, अत्यधिक उत्तर और उत्तर पूर्व को छोड़कर, इस साल अक्टूबर से दिसबर तक ठडे दिन रहने की सभावना है लेकिन रात का तापमान अधिक रहेगा।
क्या होता है अल नीनो और ला नीना
यह दोनो ही स्पेनिश भाषा के शबद है। अल नीनो का मतलब स्पेनिश भाषा मे छोटा लड़का होता है। ला नीना का स्पेनिश भाषा मे मतलब छोटी लड़की होता है। प्रशात महासागर मे समुद्री सतह के औसत तापमान मे वृद्धि को अल नीनो और तापमान कम होने को ला नीना कहा जाता है। अल नीनो 2 से 7 साल के अतराल पर आता रहा है। समुद्री सतह पर इसकी मौजूदगी से सतह का औसत तापमान 5 डिग्री तक बढ़ जाता है। वही दूसरी तरफ ला नीना का प्रभाव अल नीनो के बिल्कुल उलट है। ला नीना मे 2 से 5 डिग्री तापमान कम होता है और इस दौरान मौसम ज्यादा नम होता है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur