सामने आया पैसा,यौन विकृत मानसिकता और ‘नरभक्षी’ होने का खेल
केरल, 13 अक्टूबर 2022। केरल के पतनमतिट्टा जिले मे काला जादू के नाम पर दो महिलाओ की बलि देने का हैरतअगेज मामला सामने आया है। आर्थिक मदद करने के नाम पर इन महिलाओ को यहा बुलाया गया और फिर अपहरण कर उनकी 24 घटे मे हत्या कर दी गई। इनके शवो को टुकड़े-टुकड़े कर घर के पीछे ही दबा दिया गया। यही नही, आरोपितो द्वारा इनके टुकड़े खाने का भी सदेह जताया जा रहा है।
मानव बलि दोहरे हत्याकाड मे हो रहे लगातार खुलासे
इस बर्बर हत्याकाड का खुलासा करते हुए कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त सी नागराजू ने बुधवार को कहा कि केरल के पथानामथिट्टा जिले मे चौकाने वाली ‘मानव बलि’ दोहरे हत्याकाड का मुख्य आरोपी मोहम्मद शफी उर्फ रशीद है, जिसे अपने पीडि़तो को चोट पहुचाने से सुख मिलता था। पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस ने एक दपती समेत तीन आरोपितो को गिरफ्तार किया है। आरोपितो की पहचान शफी, भगवल सिह और उसकी पत्नी लैला के रूप मे हुई। आरोपितो को मगलवार को एर्नाकुलम की जिला एव सत्र अदालत मे पेश किया गया, जहा से उन्हे 14 दिन की न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया।
बर्बर तरीके से की गई महिलाओ की हत्या
पुलिस ने कहा कि आरोपियो ने पीडि़तो रोसेलिन (50)और पद्मा (52) को गला घोटने से पहले बाध दिया था और उन्हे प्रताडि़त किया गया। इस दौरान महिलाओ के स्तन काटे गए और इसके बाद उनका खून बहने दिया गया। पुलिस प्रमुख ने कहा कि शवो मे से एक के 56 टुकड़े किए गए। पीडि़तो के तीन गड्ढो से शव के अग मिले है। शवो के टुकड़ो को निकाल लिया गया है।
शफी ने भगवल सिह और लैला के साथ मिलकर रची साजिश
उन्होने बताया कि कोच्चि क्षेत्र की दो लाटरी विक्रेता रोसलिन और पदमा के क्रमश: जून और सितबर महीने मे लापता होने के केस दर्ज किए गए थे। जाच के दौरान पुलिस को मानव बलि के बारे मे पता चला। मुख्य आरोपित शफी ने इन दोनो महिलाओ को वित्तीय मदद करने के बहाने पतनमतिट्टा बुलाया। शफी ने पीडि़तो को अश्लील फिल्म मे काम करने के लिए पैसे देने का वादा किया था।
पुलिस ने कहा कि उसी समय उसने भगवल सिह और लैला को अपनीवित्तीय परेशानियो को खत्म करने और अमीर बनने के लिए मानव बलि देने की सलाह दी। उसने अधिक पैसा कमाने के लालच मे भगवल सिह और उसकी पत्नी के साथ मिलकर इन दोनो की अपहरण के कुछ समय बाद ही बलि दे दी और शवो को टुकड़े-टुकड़े कर घर मे ही पीछे की ओर दबा दिया।
महिलाओ के फोन शफी के पास मिले
नागराजू ने कहा कि मामले मे शफी का पहला मकसद पैसो से सबधित नही था, बल्कि उसकी सेक्स-अपराधो से सबधित प्रवृत्ति थी। उन्होने कहा कि शफी और दपति के बीच कोई बड़ा लेन-देन नही हुआ। हम इसकी आगे जाच करेगे। पुलिस ने कहा कि हत्या की गई महिलाओ के फोन शफी के पास मिले है। सीसीटीवी फुटेज और उसके द्वारा छोड़ी गई एक कार की मदद से शफी का पता लगाया गया। इस जाच ने पुलिस को पथानामथिट्टा के घर तक पहुचाया, जहा भगवल सिह और उनकी पत्नी ने हत्याकाड मे शामिल होने का जुर्म कबूल किया है।
मुख्य आरोपित ने दो साल पूर्व 75 वर्षीय वृद्धा से किया था दुष्कर्म
इस घटना का मुख्य आरोपी मोहम्मद शफी 2020 के एक 75 वर्षीय महिला पर यौन उत्पीड़न के मामले मे जमानत पर बाहर था। पुलिस आयुक्त ने बताया कि दोषियो को पकड़ने मे सीसीटीवी फुटेज मददगार साबित हुई। मामले मे मुख्य आरोपित शफी है। उसका मकसद जादू-टोना कर अधिकाधिक पैसे कमाना था। शफी एक यौन विकृत मानसिकता का है। उसने इन महिलाओ के नाजुक अगो पर चोटे मारी। 2020 मे शफी ने एक 75 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया था और उसके सवेदनशील अगो पर भी गभीर चोटे पहुचाई थी। उन्होने कहा कि अभी इस बात की जाच की जा रही है कि मानव बलि के लिए शफी ने क्या और भी महिलाओ से सपर्क किया था?
आरोपियो का माकपा से सबध पर सवाल
भगवल सिह और लैला के बारे मे कहा जा रहा है कि वे केरल सीपीआइ (एम) के सक्रिय कार्यकर्ता रहे चुके है। इस बारे मे जानकारी देते हुए सीपीआई(एम) के एक प्रवक्ता पीआर प्रदीप ने कहा कि उन्होने हमारे साथ काम किया, लेकिन हमारी पार्टी के सदस्य नही थे। वह एक समय मे प्रगतिशील व्यक्ति थे, लेकिन दूसरी शादी के बाद वह एक धार्मिक व्यक्ति बन गए। यह उनकी पत्नी का प्रभाव हो सकता है।
केद्रीय मत्री का निशाना, माकपा का सदस्य भी घटना मे शामिल
केद्रीय मत्री वी मुरलीधरन ने मानव बलि को लेकर केरल सरकार पर हमला बोला। उन्होने कहा कि मामले मे प्रदेश पुलिस ने काफी देर से कार्रवाई शुरू की। साथ ही यह भी कहा कि माकपा का भी एक सदस्य इस घटना मे शामिल है। उधर, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश जावडेकर ने भी केरल सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि माकपा के शासन मे केरल मे अपराधो मे बढ़ोतरी हुई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur