Breaking News

अम्बिकापुर@इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी के बाद लिखा आई लव यू

Share


अम्बिकापुर,13 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। शहर के प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में कराकट तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया है। कुल चोरी दो लाख रुपए की बताई जा रही है। चोर द्वारा घटना के अंजाम देने के बाद दुकान में आई लव यू लिखा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार रतन यादव शहर के गांधीनगर का रहने वाला है। इसका प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास अमर इंटरप्रइजेज नाम से इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। वह बुधवार की रात को दुकान बंद कर घर चला गया था। गुरुवार की सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान के ऊपर लगे कराकट टूटा था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। दुकान में रखे कई कीमती सामान नहीं थे। इसके अलावा दुकान में काउंटर के पास लगे कंपनियों के साइन बोर्ड में स्केच से आइ लव यू व 108 लिखा हुआ था। दुकान संचालक ने जब अपने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाता तो पता चला की एक नकाब पोश चोर दुकान में घुसते कैद हुआ है। इसके बाद वह सीसीटीवी कैमरे का वायर निकाल दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। दुकान संचालक की रिपोर्ट पर फिलहाल पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। दुकान संचालक ने बताया कि दो माह पूर्व भी उक्त दुकान में चोर की घटना को अंजाम दिया गया था। उस दौरान कोई बड़ी चोरी नहीं हुई थी। दुकान संचालक द्वारा इसकी शिकयत कोतवाली में की थी। वहीं एक माह के भीतर आस पास के कई दुकानों में चोरी की घटना सामने आई है। दुकान संचालकों द्वारा थाने में शिकायत की गई थी।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply