Breaking News

अम्बिकापुर@घायल ग्रामीण की मौत

Share


अम्बिकापुर .,11 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। एक ग्रामीण मंगलवार की अलसुबह 4 बजे सो कर उठा कर घर के बाहर निकला ही था कि तभी बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राजनंदन दास पिता भैरा दास उम्र 50 वर्ष दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदकालो का रहने वाला था। वह मंगलवार की अलसुबह करीब 4 बजे सो कर उठा और गुड़ाकू मुह में घिसते हुए घर के बाहर सड़क पर निकाला तभी अचानक तेज रफ्तार से एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply