Breaking News

बलौदा बाजार@महादेव सट्टा एप पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ो रुपए का हो रहा था लेन देन

Share


6 सटोरिए गिरफ्तार, पुलिस की गिरफ्त से अब तक बाहर है मुख्य सचालक
बलौदा बाजार, 10 अक्टूबर 2022।
महादेव सट्टा एप मामले मे पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। महादेव एप, रेड्डी अन्ना एप के जरिये ऑनलाइन सट्टा खिलाने वालो पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस मामले मे यह अब तक की आठवी कार्रवाई है। बता दे कल ही राजधानी मे ऑनलाइन सट्टा खेलने और खिलाने वाले 12 आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
वहीँ पुलिस इस ऑनलाइन सट्टा के मुख्य आरोपियो सौरभ चद्राकर, कपिल चेलानी, रवि उत्पल एव अतुल अग्रवाल के नाम भी सामने आए थे। ये लोग ही महादेव एप के मुख्य सचालकहै। फिलहाल वे अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। वर्तमान मे दुबई मे निवासरत है महादेव एप के मुख्य सचालक।
पुलिस इस मामले मे कार्रवाई कर अब तक करोड़ो रुपए फ्रीज़ करा चुकी है। इतना ही नही आरोपियो के खाते से सवा करोड़ रुपये से भी अधिक राशि के लेन-देन का हिसाब मिला है। ऑनलाइन सट्टा के माध्यम से विभिन्न बैक खातो मे जमा कराए गए 11,38,276 रुपये को फ्रीज कराया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
ऋषभ पोपटानी पिता श्रवण पोपटानी, उम्र 22 वर्ष, निवासी स्टेट बैक के पास वार्ड नबर 3 तिल्दा जिला रायपुर.
पीयूष वाधवानी पिता मनोज वाधवानी, उम्र 19 वर्ष, निवासी गायत्री मदिर के पास वार्ड नबर 05 तिल्दा जिला रायपुर.
नीरज लेखवानी पिता वासुदेव लेखवानी, उम्र 26 वर्ष ,निवासी गोदड़ी धाम के पास वार्ड नबर 06 तिल्दा जिला रायपुर.
आकाश कुमार सोनी पिता लक्ष्मण सोनी, उम्र 22 वर्ष, निवासी स्टेट बैक के पास वार्ड नबर 03 तिल्दा जिला रायपुर.
राजेश सोनी पिता कुलेश्वर सोनी, उम्र 23 वर्ष , निवासी- ग्राम रवान हनुमान मदिर के सामने थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार.
गोपी मानिकपुरी पिता रघुनाथ मानिकपुरी उम्र 19 वर्ष निवासी भैरवगढ़ धाम वार्ड नबर 03 तिल्दा जिला रायपुर ।.


Share

Check Also

सीतापुर@ तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक की मौत,मां गंभीर घायल

Share सीतापुर,31 मई 202६ (घटती-घटना)। अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाईवे क्रमांक-43 पर शनिवार शाम हुए दर्दनाक सड़क …

Leave a Reply