Breaking News

झाँसी@बागेश्वर धाम जाने निकली तीन युवतियो की डैम मे सदिग्ध परिस्थितियो मे मिली लाश,हत्या या आत्महत्या ?

Share


जाच मे जुटी पुलिस
झाँसी, 10 अक्टूबर 2022। उत्तर प्रदेश के झासी मऊरानीपुर थाना क्षेत्र मे सपरार डैम मे शनिवार की शाम 3 युवतियो की लाश मिलने से हडकप मच गया था. वहीँ पुलिस ने अब मृतक लड़कियो की पहचान कर ली है. तीनो युवतिया रेणु (28), ऋतु (30) और उनकी एक दोस्त रिकी (26) मऊरानीपुर के कटरा मोहल्ला की रहने वाली थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीनो युवतिया शुक्रवार को मध्य प्रदेश के छतरपुर मे स्थित बागेश्वर धाम जाने के लिए निकली थी. लेकिन वापस घर नही लौटी, बल्कि उनकी मौत की खबर घर आई. पुलिस ने पचनामा कर तीनो के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही इस पूरे घटना से पर्दा उठ सकेगा.
परिजनो ने बताया है कि उनकी बेटिया महीने मे एक या दो बार शुक्रवार को मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद मे स्थित बागेश्वर धाम दर्शन के लिए जाया करती थी. शुक्रवार को वे बागेश्वर धाम जाने के लिए घर से निकली थी और उन्हे शनिवार को घर वापस लौटना था. लेकिन उनकी बेटिया तो घर नही लौटी बल्कि उनकी मौत की खबर आ गई. वही झासी पुलिस इस पूरे मामले की गुत्थी सुलझाने की कोशिश मे लगी है कि आखिर किन परिस्थितियो मे इन युवतियो की मौत हुई है और कैसे बाध के पास युवतिया पहुची.
सदिग्ध परिस्थितियो मे पानी मे तैरते मिले थे शव
एसएसपी राजेश एस ने बताया कि शनिवार के दिन स्थानीय लोगो को पानी मे तैरता एक युवती का शव दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर जाकर शव निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. लेकिन तभी उन्हे सूचना मिली कि इसी डैम मे दो और युवतियो के भी शव मिले है. सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण चौरसिया, पुलिस बल के साथ फिर से मौके पर पहुचे. उन्होने तैराको की मदद से उन दो युवतियो के भी शव बाहर निकलवाए. फिर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. अब ये हत्या है या फिर आत्महत्या ये पुलिस के लिए जाच का विषय है.
कौन है बागेश्वर धाम महाराज धीरेद्र शास्त्री?
बागेश्वर धाम के पडित धीरेद्र शास्त्री दिव्य दरबार लगाने को लेकर बहुत चर्चित हो रहे है. अपने विवादित बयान को लेकर भी वे चर्चाओ मे बने रहते है. वे सोशल मीडिया के माध्यम से काफी लोकप्रिय है. पडित धीरेद्र शास्त्री के दरबार मे हजारो की भीड़ जुटती है. वह लोगो की समस्या को बिना बताए पहले ही पर्चे पर लिख देने का दावा करते है. भारत के साथ विदेशो मे भी वह दरबार और रामकथा का आयोजन कर चुके है. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फालोइग देखने को मिलती है. ऐसा भी लोग दावा करते है कि वे भूत-प्रेत को भी भगाते है. उनके दरबार मे हजारो की सख्या मे लोग जाते है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला…सिर फूटा

Share नई दिल्ली,31 मई 2026। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण …

Leave a Reply