Breaking News

अम्बिकापुर@तीन बाइक के साथ बालक पकड़ाया

Share


अम्बिकापुर ,10 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। बाइक चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक अपचारी बालक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इसके कब्जे से चोरी की तीन बाइक जब्त की है। अपचारी बालग शहर व आस पास के क्षेत्रों से बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने कार्रवाई कर सुधार के लिए बाल संपे्रक्षण गृह भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बाइक चोरी के मामले में कोतवाली व सीतापुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से जानकारी मिली की एक अपचारी बालक बाइक चोरी कर अपने घर में छिपा कर रखा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पुलिस ने इसके कब्जे से चोरी की तीन बाइक जब्त की है। अपचारी बालक ने बताया कि वह कुछ दिन पूर्व शहर व आस पास के क्षेत्रों से चारी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने बालक के खिलाफ कार्रवाई कर बाल संपे्रक्षण गृह भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली उपनिरीक्षक रूपेश नारंग, उप निरीक्षक राम नगीना यादव, प्रआर. धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, विजय रवि, आर जयदीप सिंह, रूपेश महंत,संजीव चौबे, शिव राजवाड़े एवं पुलिस टीम शामिल रही।


Share

Check Also

बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत

Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …

Leave a Reply