-उपेश सिन्हा-
कुसमी ,10 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा में संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक चिन्तामणी इन दिनों आपके विधायक आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन कर गांव -गांव के दौरे कर रहे है,वही सोमवार को विधायक सामरी पाठ के कई गांवों का दौरा किया,ग्राम गोपातु में जन चौपाल लगाकर जनता से व टू वन चर्चा कर गांव के लोगो की समस्या सुनी जहाँ पर उन्हें किसानों ने सरकार के कर्जा माफी करने पर विधायक का आभार जताया ,वही किसानों ने जमीन बटवारा नामान्तरण नये राशन कार्ड बनवाने की मांग रखी जिसपर विधायक ने किसानों की मांग को जल्द पुरा करने का आश्वासन दिया, टाटीझरिया ग्राम के मेन बस्ती तक सड़क की मांग के साथ एक व्यक्ति के घर गिर जाने के बाद मुआवजा नही मिलने की जानकारी विधायक को मिला जिसपर विधायक ने जल्द कार्यवाही की बात कही,आपके विधायक आपके द्वारा कार्यक्रम जारी है सामरी पाठ अमटाही सबाग ग्राम की जनता से विधायक आने वाले समय में जानेंगे कैसा चल रहा गांव में शासकीय योजना।कार्यक्रम में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष एवं बीडीसी खसरू बुनकर,ब्लाक उपाध्यक्ष विनोद यादव,सन्तोष इन्द्रवाल, सुरेश नाग,विक्रम गुप्ता, बीडी यादव,इंद्रदेव यादव, संदीप सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जनता शामिल हुये।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur