Breaking News

लखनऊ@यूपी के 52 जिलो मे आफत की बारिश!

Share


आकाशीय बिजली और भारी बारिश ने मचाई तबाही,
कई जिलो मे किए गए स्कूल बद,24 घटे मे 30 की मौत
लखनऊ, 10 अक्टूबर 2022
। उत्तर प्रदेश मे आकाशीय बिजली और भारी बारिश से हुए हादसो मे हरदोई, सीतापुर, बुलदशहर, गाजियाबाद, इटावा और पीलीभीत मे महिला और बच्?चो समेत आठ लोगो की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियो ने यह जानकारी दी।
12 से ज्यादा जिलो मे स्कूल बद
उधर, शनिवार को प्रदेश मे दिनभर हुई बारिश के बाद लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ, मुरादाबाद, इटावा, फर्रुखाबाद, लखीमपुर, अयोध्या, जालौन, अलीगढ़, सीतापुर समेत कई जिलो मे स्कूलो की छुट्?टी कर दी है। कही 8वी तक तो कही 12वी तक के स्कूलो को बद कर दिया गया है। प्रदेश मे 24 घटे मे 22.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।
मिली खबर के अनुसार सवायजपुर तहसील क्षेत्र मे आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानो की मौत हो गई जबकि एक गभीर रूप से झुलस गया। अपर जिलाधिकारी वन्दना त्रिवेदी ने बताया कि आज ही दोनो परिवारो को शासन द्वारा अनुमन्य सहायता राशि दे दी जाएगी। उन्होने बताया कि तहसील सवायजपुर क्षेत्र के लोनार थाने के ग्राम सराय राघव मजरा सग्रावा मे खेत की रखवाली कर रहे राजेन्द्र सिह चौहान (30) की बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली की चपेट मे आकर मौत हो गयी। स्थानीय लोगो के मुताबिक राजेन्द्र सिह अपने ससुराल मे रहकर खेती बाड़ी करते थे।
उधर पाली थाना क्षेत्र के रामपुर मिश्र गाव के मुनिराज (24) और क्षत्रपाल (35) गाव के बाहर खीरे की फसल की रखवाली कर रहे थे, तभी वे आकाशीय बिजली की चपेट मे आ गए। इस घटना मे मुनिराज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छत्रपाल झुलस गया। छत्रपाल को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। दोनो थाना क्षेत्रो की पुलिस ने दोनो के शवो को कबजे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जानकारी होने पर एसडीएम मौके पर पहुचे और पीडि़त परिवारो से मिले।
सीतापुर जिले के महमूदाबाद थाना क्षेत्र के अतरौली गाव मे मूसलाधार बारिश के दौरान रविवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से गाव के ही विनोद की 11 वर्षीय बेटी महक और चार बकरियो की मौत हो गई । पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है।एक अधिकारी ने बताया कि बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल सीतापुर भिजवाया गया है और प्रशासन की ओर से आवश्यक सहायता शीघ्र उपलबध कराई जाएगी।
इटावा जिले के जसवत नगर थाना प्रभारी अबदुल सलाम सिद्दीकी ने बताया कि थाना क्षेत्र के गाव जैनपुर मे रविवार की शाम पशुओ के लिए चारा लेने गई मुला देबी (75) की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
बुलदशहर मे तीन अलग-अलग स्थानो पर अत्यधिक बारिश से मकान गिरने से कई लोग घायल हो गये और एक लड़के की मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार यहा के डिबाई बलॉक के रतुआ नगला उर्फ महाराजपुर गाव मे बारिश की वजह से दीवार गिरने से पाच बच्चे दब गए जिनमे पवन (14) की मौत हो गई।
उन्होने बताया कि जिले के डिबाई इलाके के उदयपुर बागर मे रविवार सुबह बारिश से एक मकान ढहने से मलबे मे शीबा (60) दब गई,आनन-फानन मे गाव वालो ने महिला को मलबे से निकाला।
पुलिस ने बताया कि डिबाई इलाके के ही असदपूर घेड़ गाव मे शनिवार रात एक मकान ढहने से दपति समेत चार लोग मलबे मे दब गए, घायलो को मलबे से निकालकर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कराया गया।
गाजियाबाद के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इराज राजा ने बताया कि जिले मे लगातार हो रही बारिश के कारण मसूरी थाना क्षेत्र के गाव अकालपुर मे रविवार को एक जर्जर मकान की छत गिर गई है, जिसमे 90 वर्षीय महिला शकुतला देवी मलबे मे दब गयी। बचाव अभियान के बाद घायल महिला को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहा सुबह करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई।
पीलीभीत से मिली खबर के मुताबिक तराई मे हुई मूसलाधार बारिश जानलेवा साबित हुई। दो अलग-अलग घटनाओ मे दीवार गिरने से दो बच्चो मौत हो गई।पीलीभीत जिले के जहानाबाद कोतवाली प्रभारी प्रभाष चद्र के अनुसार क्षेत्र के गाव दलेलगज के रहने वाले योगेद्र सिह के घर की दीवार तीन दिन से हो रही बारिश की वजह से गिर गई जिसकी चपेट मे आने से उनकी आठ साल की बेटी नीतिल की मौत हो गई।

पूरनपुर कोतवाली पुलिस के अनुसार क्षेत्र के गाव सिमरा तालुके घुघचिहाई मे दीवार गिरने से एक ही परिवार के सभी सदस्य उसके नीचे दबकर घायल हो गए,जिसमे एक छह माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई है। मृतक बच्चे का पिता और उसका चाचा व दादी के साथ-साथ मा भी घायल हो गयी। पुलिस के अनुसार सभी घायलो को पूरनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र मे भर्ती कराया गया है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला…सिर फूटा

Share नई दिल्ली,31 मई 2026। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण …

Leave a Reply