Breaking News

अम्बिकापुर@इंदरानगर व ट्राइबल टाइगर अंबिकाुपर ने जीते अपने-अपने मैच

Share


अम्बिकापुर ,10 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे सरगुजा फुटबॉल लीग प्रतयोगिता के अंतर्गत सुपर लीग का दूसरा दिन दो मैच खेले गए। प्रथम मैच सरगुजा फॉरेस्ट बनाम फुटबॉल क्लब इंदिरानगर के मध्य खेला गया। जिसमें इंदिरानगर की टीम ने 3-0 गोल से फॉरेस्ट सरगुजा को हराकर मैच जीत लिया। मैच के शुरू से ही इंदिरानगर की टीम ने बेहतर ताल मेल के साथ खेलते हुए सरगुजा फॉरेस्ट की मजबूत टीम को असानी से 3-0 गोल से मैच अपने नाम किया। दूसरा मैच ट्राइबल टाइगर अंबिकाुपर बनाम फुटबॉल क्लब कांतिप्रकाशपुर के मध्य खेला गया। जिसमें ट्राइवल टाइगर की टीम ने आसानी से कांतिप्रकाशपुर की टीम को 3-0 गोल से हराया। दूसरे मैच के शुरू ही ट्राइवल टाइगर की टीम ने बेहतरीन खेल खेला। छोटे-छोटे पास खेल कर कांतिप्रकाशपुर की टीम पर शुरू से ही दबाव बनाया और तीन गोल कर मैच जीत लिया। मैच के निर्णायक विकास ङ्क्षसह, रवि तिर्की, दिनेश तिर्की, मंगल, अमरदीप, मनोज यादव, अखिलानंद एवं संदीप थे। मंगलवार को प्रथम मैच अदानी फुटबॉल क्लब बनाम सरगुजा फॉरेस्ट तथा दूसरा मैच सरगुजा पुलिस बनाम ट्राइवल टाइगर के मध्य खेला जाएगा।


Share

Check Also

सीतापुर@ तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक की मौत,मां गंभीर घायल

Share सीतापुर,31 मई 202६ (घटती-घटना)। अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाईवे क्रमांक-43 पर शनिवार शाम हुए दर्दनाक सड़क …

Leave a Reply