Breaking News

भरूच@पीएम मोदी की गुजरात को बड़ी सौगात

Share

,8000 करोड़ की विभिन्न योजनाओ का किया शिलान्यास
भरूच, 10 अक्टूबर 2022।
प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को गुजरात मे भरूच के आमोद मे 8000 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओ का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मोदी ने अपने तीन दिवसीय गृह राज्य गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को भारत को फार्मास्युटिकल क्षेत्र मे आत्मनिर्भर बनाने की दिशा मे एक और कदम बढ़ाते हुए जबूसर मे बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखी। वर्ष 2021-22 मे इन ड्रग्स का दवाइयो के कुल आयात मे 60 प्रतिशत से अधिक का योगदान था। यह परियोजना आयात प्रतिस्थापन सुनिश्चित करने और बल्क ड्रग्स के मामले मे भारत को आत्मनिर्भर बनाने मे सहायता प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
उन्होने दहेज मे ‘डीप सी पाइपलाइन परियोजना’ की आधारशिला भी रखी इससे औद्योगिक सपदाओ से शोधित अपशिष्ट जल के निपटान मे सहायता मिलेगी। उन्होने अन्य परियोजनाओ की आधारशिला भी रखी उनमे अकलेश्वर हवाई अड्डे का पहला चरण और अकलेश्वर एव पनोली मे बहुस्तरीय औद्योगिक शेड का विकास शामिल है जिससे एमएसएमई क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।
प्रधानमत्री ने आज विभिन्न औद्योगिक पार्को के विकास का शिलान्यास भी किया। इनमे चार जनजातीय औद्योगिक पार्क शामिल है जो वालिया (भरूच), अमीरगढ़ (बनासकाठा), चकालिया (दाहोद) और वानर (छोटा उदयपुर) मे स्थापित होगे, मुडेथा (बनासकाठा) मे एग्रो फूड पार्क; काकवाड़ी दाती (वलसाड) मे सी फूड पार्क और खाडिवाव (महिसागर) मे एमएसएमई पार्क का निर्माण शामिल है।
इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमत्री ने कई परियोजनाए राष्ट्र को समर्पित की जिनसे रसायन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। उन्होने दहेज मे 130 मेगावाट के सह उत्पादन विद्युत सयत्र के साथ एकीकृत 800 टीपीडी कास्टिक सोडा सयत्र का लोकार्पण किया। इसके साथ-साथ दहेज मे मौजूदा कास्टिक सोडा सयत्र के विस्तार का भी लोकार्पण किया जिसकी क्षमता 785 एमटी/दिन से बढ़ाकर 1310 एमटी/दिन की दी गई है। उन्होने दहेज मे एक लाख एमटी प्रति वर्ष से अधिक क्लोरोमेथेन के निर्माण के लिए एक परियोजना का भी लोकार्पण किया।
प्रधानमत्री द्वारा राष्ट्र को समर्पित की गई अन्य परियोजनाओ मे दहेज स्थित हाइड्राज़ीन हाइड्रेट सयत्र शामिल है जो उत्पाद के आयात प्रतिस्थापन मे मदद करेगा। इसके अलावा आईओसीएल दहेज-कोयली पाइपलाइन परियोजना, भरूच भूमिगत जल निकासी और एसटीपी कार्य तथा उमला आसा पनेथा सड़क का चौड़ीकरण एव मजबूत बनाना शामिल है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला…सिर फूटा

Share नई दिल्ली,31 मई 2026। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण …

Leave a Reply