Breaking News

अम्बिकापुर@बाइक अड़ा कर तीन युवकों ने लूटे थे मोबाइल,एक आरोपी गिरफ्तार

Share


अम्बिकापुर,10 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। भकुरा मेन रोड में बाइक सवार तीन युवकों ने 8 अक्टूबर की दोपहर को बाइक सवार एक युवक को रोक कर उसका मोबाइल लूट कर फरार हो गए थे। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। पुलिस ने इसके पास से लूट की मोबाइल भी जब्त की है।
जानकारी के अनुसार प्रार्थी रंजू मिंज खैरबार की रहने वाली है। वह 7 अक्टूबर को ओकरा राजपुर अपने ससुराल गया था। वहां से 8 अक्टूबर की दोपहर 3 बजे बाइक से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में भकुरा मेन रोड में जैसे ही पहुंचा बाइक सवार तीन युवक बाइक अड़ाकर उसे रोके और उसका मोबाइल लूट कर फरार हो गए। पीडि़त ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया था। रिपोर्ट पर पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी मोजबीन खान निवासी रनपुरखुर्द को हिरासत में लेकर पूछताछ की। वह अपने साथियों के साथ मोबाइल लूट की घटना कारित करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली उपनिरीक्षक रुपेश नारंग, उप निरीक्षक राम नरेश गुप्ता, प्रआर विजय रवि, आर शिव कुमार राजवाड़े, अमित ज्ञान खलखो, सैनिक संतोष पाठक शामिल रहे।


Share

Check Also

सीतापुर@तहसील सीतापुर क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन करते 09 वाहन जप्त

Share -संवाददाता-सीतापुर,03 जून 2026 (घटती-घटना)। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग …

Leave a Reply