Breaking News

अम्बिकापुर@आजाद सेवा संघ ने पूरक परीक्षा की डेट शीट के मांग को लेकर कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन

Share


अम्बिकापुर,10 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)।. विश्वविद्यालय संत गहिरा गुरु में होने वाले पूरक परीक्षा की डेट शीट न आने के कारण छात्र परेशान हो रहे हैं। जिसको देखते हुए गैर राजनीतिक दल आजाद सेवा संघ के प्रदेश सचिव रचित मिश्रा उपस्थिति में संघ के छात्र जिला अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता ने ज्ञापन के ज़रिए कुलसचिव से मांग किया। कुछ समय पहले हुए विश्वविद्यालय द्वारा हुए ऑनलाइन परीक्षा एवं उसके परिणाम जारी होने के बाद बहुत से छात्र, छात्राओं के रिजल्ट में गड़बड़ी हुई जिसको विश्वविद्यालय ने सुधार कर रिजल्ट दुबारा अपडेट किया। परन्तु कुछ छात्र के सपल्लीमेंट्री आने पर विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन फॉर्म की परिक्रिया शुरू कर दी परन्तु अब तक डेटशीट नही जारी किया गया, छात्र अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित हैं जिसको देखते हुए, संघ ने कुलसचिव को ज्ञापन सौंप मांग किया। इसी के साथ संघ ने ज्ञापन के ज़रिए होने वाले पूरक परीक्षा को ऑनलाइन करवाने की मांग भी की है। इस पर कुलसचिव ने ज्ञापन स्विकार कर मुख्य बिंदुओं पर जल्द से जल्द कार्य करने का आश्वाशन दिया। इस दौरान संघ के प्रदेश सचिव रचित मिश्रा, सरगुजा जिला अध्यक्ष आनंद पटेल, छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतिक गुप्ता, छात्र मोर्चा जिला महासचिव नीतीश भाई पटेल, जिला प्रवक्ता अभिनव चतुर्वेदी, रवि गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।


Share

Check Also

सीतापुर@ तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक की मौत,मां गंभीर घायल

Share सीतापुर,31 मई 202६ (घटती-घटना)। अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाईवे क्रमांक-43 पर शनिवार शाम हुए दर्दनाक सड़क …

Leave a Reply