चेन्नई, 09 अक्टूबर 2022। केद्रीय वित्त मत्री निर्मला सीतारमण अपनी सुरक्षा प्रोटोकाल की परवाह नही करती और आम लोगो के साथ सहजता के साथ घुलमिल जाती है। बड़ी हस्ती होने के बावजूद सहजता के साथ आम आदमी तरह अपनी क्षेत्र की जनता के साथ मिलने के कारण वे काफी लोकप्रिय नेता मानी जाती है। आज उन्होने सहजता की एक और उदाहरण पेश की है जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। निर्मला सीतारमण बाजार मे खुद सब्जी खरीदती हुई नजर आ रही है। सामने आया वीडियो चेन्नई का है।
निर्मला सीतारमण शनिवार को चेन्नई के मायलापुर इलाके मे सब्जी खरीदती हुई नजर आई। इस दौरान उन्होने कुछ सब्जी विक्रेताओ से बातचीत भी की। वीडियो मे नजर आ रहा है कि रात के समय निर्मला सीतारमण बाजार मे सब्जी खरीद रही है। वित्त मत्री निर्मला सीतारमण का सब्जी खरीदने वाला यह वीडियो उनके ऑफिस के ट्विटर हैडल से शेयर किया गया है।
ट्वीट को वित्त मत्री ने अपने ट्विटर हैडल से भी री-ट्वीट किया है। वीडियो मे नजर आता है कि वित्त मत्री सब्जी की एक दुकान पर पहुचती है और खुद सब्जियां चुनने के बाद उसे तौलने के लिए सब्जी विक्रेता को सौपती है। इस वीडियो पर कई तरह के कमेट आ रहे है। कई लोग इसके लिए वित्त मत्री की तारीफ कर रहे है तो कई इसे फोटो-ऑप करार दे रहे है।
एक यूजर ने लिखा, ‘मैडम किसी को मध्यम वर्ग से भी बात करनी चाहिए जो टैक्स देता है। होम लोन पर छूट असल श्वरूढ्ढ के करीब भी नही है। हम मे जाने वाले आय पर भी टैक्स भर रहे है।
एक रिपोर्ट के अनुसार केद्रीय मत्री के साथ मौजूद भाजपा विधायक वनथी श्रीनिवासन ने कहा कि सीतारमण पहले तो ‘थडू कीरई’ खरीदने के लिए रुकी थी, लेकिन वह चीज उपलब्ध नही होने के कारण उन्होने अन्य सब्जियां खरीदी। उन्होने बताया, ‘शुरुआत मे सब्जी विक्रेता महिलाए बदूको के साथ चलने वाले सुरक्षाकर्मियो को देखकर डर गई थी। लेकिन फिर जब हमने बताया कि वह कौन है, तो महिलाए समझ गई और उन्हे पास के एक होटल मे एक कप कॉफी के लिए आमत्रित भी किया। लेकिन वह वहा केवल 20 मिनट ही बिता सकी क्योकि उन्हे वापस जाने के लिए फ्लाइट पकड़नी थी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur