Breaking News

मुबई@मुबई बदरगाह मे कटेनर से 502 करोड़ की कोकीन जप्त

Share


मुबई, 09 अक्टूबर 2022। देश के युवाओ को नशाखोरी के दलदल मे धकेलने के लिए पड़ोसी देशो द्वारा साजिश के तहत बड़ी सख्या मे मादक पदार्थो की तस्करी की जा रही है। उनके इस मसूबो को नाकाम करने के लिए भारतीय राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियो की टीम भी सक्रिय हो गई है। जिन्होने आज करोड़ो रुपए कीमत की हेरोइन को जप्त कर ली है। नवी मुबई के न्हावा शेवा बदरगाह पर फलो के एक कटेनर से 502 करोड़ रुपये मूल्य की 50 किलोग्राम से अधिक ‘‘उच्च गुणवत्ता” वाली कोकीन जप्त की है।
एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी कहा कि यह हाल के दिनो मे समुद्री कटेनरो के माध्यम से मादक पदार्थो की तस्करी की कोशिश के दौरान कोकीन बरामद होने के सबसे बड़े मामलो मे से एक है। उन्होने कहा कि मादक पदार्थ बृहस्पतिवार को जप्त किया गया। इस सबध मे एक आधिकारिक बयान मे कहा गया, “डीआरआई की मुबई जोनल यूनिट को खेप के बारे मे खुफिया जानकारी मिली थी, जिसे दक्षिण अफ्रीका से न्हावा शेवा बदरगाह लाया गया था।
इसके बाद कटेनर की पहचान की गई और डीआरआई अधिकारियो की उपस्थिति मे उसे खोला गया, जिसमे हरे सेब के बक्से के अदर बड़ी सख्या मे, उच्च गुणवत्ता वाली कोकीन से बनी ईट रखी मिली।
प्रत्येक का वजन लगभग एक किलोग्राम था। विज्ञप्ति मे कहा गया कि जाच के दौरान ऐसी कुल 50 ईट बरामद हुई, जिनका वजन 50.23 किलोग्राम था और इनकी कीमत 502 करोड़ रुपये आकी गई है।
अधिकारी ने कहा कि यह कटेनर उसी आयातक द्वारा भारत लाया गया था, जिसे डीआरआई ने इस सप्ताह की शुरुआत मे वाशी मे दक्षिण अफ्रीका से लाई गई सतरे की एक खेप से 198 किलोग्राम ‘मेथम्फेटामाइन’ और नौ किलोग्राम कोकीन जप्त करने के मामले मे गिरफ्तार किया था। उन्होने कहा कि आयातक को डीआरआई अधिकारियो ने स्वापक औषिध एव मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भोंदू बाबा अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे में मौत…

Share नई दिल्ली,17 अप्रैल 2026। भोंदू अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे …

Leave a Reply