Breaking News

अम्बिकापुर@छत्तीसगढि़या ओलंपिक की धूम,कई खेल रहे कबड्ड़ी,खो-खो फुगड़ी कई दौड़ रहे लंगड़ी

Share

अम्बिकापुर 08 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। इन दिनों जिले में छत्तीसगçढ़या ओलंपिक की धूम है। लोग उत्साह से पारंपरिक खेलों में भाग ले रहे है। ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर छत्तीसगढिया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लोग पारंपरिक खेल कबड्डी खो-खो फुगड़ी, पिट्ठुल, रस्साकशी, बांटी, लंबी-कूद, ऊंची कूद, लंगड़ी दौड़ आदि में भाग ले रहे हैं। ग्राम पंचायत गोरता में शुक्रवार को राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर छतीसगçढ़या ओलंपिक का आयोजन किया गया। विजयी खिलाçड़यों को खेल के अनुसार ट्राफी एवं मेडल प्रदान किया गया।इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती प्रमिला राजवाड़े, ग्राम पंचायत गोरता के सरपंच श्रीमती सहोदरी उईके, उप-सरपंच श्री मुकेश सिंह, श्री रणविजय सिंहदेव, सचिव श्री दीनूदास सहित राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य व ग्रामवासी मौजूद थे।


Share

Check Also

बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत

Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …

Leave a Reply