Breaking News

जोधपुर@एक के बाद एक चार सिलेडर फटने से मची चीख-पुकार

Share


धमाके से दहल उठा पूरा इलाका,हादसे मे 4 लोगो की मौत, कई घायल
जोधपुर, 08 अक्टूबर 2022।
राजस्थान के जोधपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. यहा गैस रिफिलिग के दौरान बड़ा हादसा हो गया. जहा एक के बाद एक चार सिलेडर फटने से 4 लोगो की मौत हो गई. वही इस घटना मे 16 अन्य लोग घायल हो गए. धमाके की आवाज सुन आस-पास लोग भी दहल गए. मामला जोधपुर के कीर्ति नगर इलाके का है. हादसे मे मरने वालो मे से 3 बच्चो समेत एक युवक है. कलेक्टर हिमाशु गुप्ता ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 3 बजे आवासीय क्षेत्र कीर्ति नगर मे अवैध तरीके से गैर रिफिलिग के दौरान गैस लीकेज हो गया. देखते ही देखते विस्फोट से पूरा इलाका दहल उठा. आस-पास कॉलोनी मे खड़ी गाडि़या भी आग की चपेट मे आ गई. अस्पताल मे भर्ती 16 मे से करीब 8 लोग 80 फीसदी तक झुलस गए है।
वहीँ इस घटना के बाद सीएम अशोक गहलोत ने भी ट्वीट करते हुए लिखा-स्थानीय प्रशासन से घटना की पूरी जानकारी ली गई है. घायलो के इलाज के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए है. इस कठिन घड़ी मे मेरी गहरी सवेदनाए शोकाकुल परिजनो के साथ है, ईश्वर उन्हे यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करे एव दिवगतो की आत्मा को शाति प्रदान करे., हादसे मे घायलो के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@सबसे ताकतवर रॉकेट ‘स्टारशिप’ का 14वां टेस्ट कामयाब….

Share पहली बार ऑर्बिट में पहुंचा,26 सैटेलाइट लॉन्च किए,10 घंटे के बजाय 3 घंटे में …

Leave a Reply