Breaking News

अम्बिकापुर@युवक की इलाज के दौरान मौत

Share

अम्बिकापुर,08 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। मारपीट किए जाने से गंभीर रूप से जख्मी युवक की मौत इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गई। उसे 7 अक्टूबर की सुबह गांव के ही एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट किया था। मामला जशपुर जिले के कुनकुरी का है। अरूण चौहान पिता स्व अकलू चौहान उम्र 40 वर्ष कुनकुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पुरानी बस्ती का रहने वाला था। वह 7 अक्टूबर की सुबह बाइक से कहीं जाने घर से निकला था। करीब 11 बजे पड़ोसी रविन्द्र ने उसके घर आकर बताया कि अरूण घायल अवस्था में गांव के मंदिर के पास पड़ा हुआ है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो वह गंभीर स्थिति में पड़ा था। पूछे जाने पर वह परिजन को बताया कि गांव के ही राजू चौहान व अन्य लोग उसेक साथ मारपीट किए हैं। परिजन उसे इलाज के लिए कुनकुरी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर कर दिया। परिजन पहले मिशन अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी स्थिति में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे जेजे अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया। यहां भी चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply