सक्ती, 07 अक्टूबर 2022। सक्ती जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेन्दरी मे ट्रैक्टर की चपेट मे आकर 4 साल के बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद गाववालो ने आरोपी ड्राइवर अनिल कश्यप को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। लोगो ने ट्रैक्टर को भी आग के हवाले कर दिया। घटना से गुस्साए लोगो ने 6 घटो तक चक्काजाम भी कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुची पुलिस ने लोगो को समझा-बुझाकर मामले को शात कराया और चक्काजाम खुलवाया। जैजैपुर थाना प्रभारी डी आर टडन ने बताया कि ग्राम सेदरी मे ट्रैक्टर चालक अनिल कश्यप ने निखिल कोसले (4 वर्ष) को टक्कर मार दी। बच्चा अपने बड़े पिताजी कृष्णपाल कोसले के साथ घर से 200 मीटर की दूरी पर स्थित दुकान से बिस्किट लेने गया था। जब वो वापस किसी और बच्चे के साथ घर लौट रहा था।
तभी बिर्रा की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर चालक अनिल कश्यप ने उसे टक्कर मार दी। ट्रैक्टर क्रमाक ष्टत्र 11्रभ् 3653 मे गिट्टी भरा हुआ था। ड्राइवर गिट्टी पहुचाने सेदरी गाव आया था। हादसे के बाद बच्चे के पिता प्रेम लाल कोसले, बड़े पिताजी कृष्णपाल कोसले और गाववालो ने तुरत बच्चे को उठाया और उसे लेकर जैजैपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र पहुचे, जहा डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर गुस्साए ग्रामीणो ने आरोपी ड्राइवर को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। बाद मे मौके पर पहुची पुलिस ने उसे छुड़ाया और गिरफ्तार कर लिया। गाववालो ने ट्रैक्टर को आग लगा दी थी, उसे भी पुलिसवालो ने बुझाया और जपत कर लिया है। इधर चक्काजाम कर रहे ग्रामीण माग कर रहे थे कि मृतक के परिजनो को 5 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए। मौके पर भवानी शकर खुटिया, थाना प्रभारी जैजैपुर डी आर टडन, सक्ती एसडीओपी और पुलिस के स्टाफ पहुचे और ग्रामीणो को समझाइश दी गई। जैजैपुर थाना प्रभारी डी आर टडन ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur