Breaking News

नई दिल्ली@फैस ने की स्टेडियम मे घुसने की कोशिश,फायरिग मे हुई मौत

Share


नई दिल्ली, 07 अक्टूबर 2022। एक हफ्ते के अदर दूसरी बार किसी फुटबॉल मैच के दौरान हिसक घटना हुई है. दो अक्टूबर की देर रात इडोनेशिया के एक घरेलू मैच मे भगदड़ मची थी, जिसमे सौकड़ो लोगो की मौत हुई थी. अब अर्जेटीना के एक लीग मैच मे भगदड़ मची है.
इस भगदड़ मे एक व्यक्ति की मौत की खबर सामने आई है. इस बार स्टेडियम के बाहर हिसा हुई. गुरुवार देर रात हुए मैच मे फैन्स ने जबरन स्टेडियम मे घुसने की कोशिश की. इसी दौरान पुलिस को रबर की गोलिया भी चलानी पड़ी और आसू गैस के गोले भी दागने पड़े. इसी दौरान भगदड़ मच गई और इसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई. अर्जेटीना फुटबॉल लीग के तहत यह मैच बोका जूनियर्स और जिम्नासिया वाई एस्ग्रीमा के बीच बयूनस आयर्स मे खेला जा रहा था. एक अधिकारी ने एएफपी को बताया कि इसी दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई और यह हिसक घटना हुई.
सुरक्षा मत्री ने भी एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की
बयूनस आयर्स प्रात के सुरक्षा मत्री सर्जियो बर्नी ने भी एक व्यक्ति के मौत की पुष्टि की है. उन्होने कहा, ‘मै इस बात की पुष्टि कर सकता हू कि एक व्यक्ति की मौत हुई है. इस व्यक्ति की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई. बता दे कि जिस वक्त फैन्स ने स्टेडियम मे घुसने की कोशिश की, उसी दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हो गई. बस यही से मामला बिगड़ गया और स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई. पुलिस ने भीड़ से निपटने के लिए परिसर के अदर ही आसू गैस छोड़ दी थी. इसके कारण मैच को भी रोकना पड़ा।
अधिकारियो और प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि घरेलू टीम जिम्नासिया वाई एस्गि्रमा के फैन्स ने स्टेडियम मे जबरन एट्री की कोशिश की थी, जबकि स्टेडियम पहले से ही खचाखच भरा हुआ था. भीड़ को पीछे हटाने के लिए पुलिस को रबड़ की गोलियो और आसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा.


Share

Check Also

नई दिल्ली@भोंदू बाबा अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे में मौत…

Share नई दिल्ली,17 अप्रैल 2026। भोंदू अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे …

Leave a Reply