
अम्बिकापुर 06 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित भव्य चैतन्य देवियों की झाँकी में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ा।
शारदीय नवरात्रि के महाअष्टमी पर चैतन्य देवियों की भव्य झांकी का खाद्यमंत्री संस्कृति एवं योजना विभाग अमरजीत भगत, उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा ) राज्य स्तरीय 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समीक्षा समिति , कांग्रेस पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता , अधिवक्ता प्रवीण गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश अग्रवाल एवं सरगुजा संभाग की सेवाकेन्द्र संचालिका बीके विद्या दीदी ने द्वीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर खाद्यमंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि यहाँ माँ दुर्गा के नौ रूपों को चैतन्य देवियों के रूप में साक्षात् दर्शान हुआ। ये नव दिन सभी लोगोें के लिये खुशियाँ लेकर आती है। और माता नवरूपों से शक्ति, धन, विद्या, और बुद्धि सभी को प्रदान करती हैं तथा लोगों की मान्यता है कि इन नवदिनों माता की पूजा- अर्चना करने से मनोकामनायें पूरी होती है। शारदीय शारदीय नवरात्रि के महानवमी पर चैतन्य देवियों की भव्य झांकी का कैबिनेट मंत्री स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग माननीय भ्राता टीएस सिंहदेव माननीय भ्राता अदितेश्वर सिंहदेव जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं बहुरानी त्रिशाला सिंहदेव, जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष माननीय भ्राता राकेष गुप्ता,एल्डरमेन नगर पालिक निमग अम्बिकापुर भ्राता इन्दरजीत घन्जल जी, मदन जायसवाल एवं सरगुजा संभाग की सेवाकेन्द्र संचालिका बी.के. विद्या दीदी ने द्वीप प्रज्जवलित कर शु शुभारंभ किया। कैबिनेट मंत्री स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग टीएस सिंहदेव ने नवरात्रि, दशहरा एवं आने वाले सभी त्यौहारों की बधाई देते हुये कहा कि ये चैतन्य देवियों की झांकी बहुत ही सुन्दर, मनोरम एवं अनोखा है। इन देवियों के अन्दर इतनी एकाग्रता और स्थिरता राजयोग मेडिटेषन से आता है। आदित्येष्वर सिंहदेव जी जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं बहुरानी त्रिषाला सिंहदेव जी, जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष माननीय भ्राता राकेष गुप्ता जी, एल्डरमेन नगरपालिक निमग अम्बिकापुर भ्राता इन्दरजीत घन्जल जी ने भी चैतन्य देेवी झाँकी की प्रषंसा की।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur